बरसाने आया बनवारी होली खेले राधा प्यारी लिरिक्स | Barsane Aaye Banvari Holi Khele Radha Pyari Lyrics

Barsane Aaye Banvari Holi Khele Radha Pyari Lyrics

Barsane Aaye Banvari Holi Khele Radha Pyari Lyrics In Hindi

होली का त्योहार भक्ति और प्रेम का संगम है, विशेष रूप से ब्रजभूमि में, जहाँ श्रीकृष्ण और राधा की होली का अलग ही महत्व है। "बरसाने आया बनवारी, होली खेले राधा प्यारी" भजन इस भक्तिमय उत्सव को और भी खास बना देता है। यह भजन भक्तों को भगवान कृष्ण और राधा की दिव्य होली की अनुभूति कराता है।

बरसाने की होली गीत लिरिक्स

बरसाने आया बनवारी,
होली खेले राधा प्यारी,
बरसाने आया बनवारी,
बरसाने आया बनवारी ||

आज बृज में,
होरी रे रंग रसिया,
सखिया है मेरी सारी,
होली खेले राधा प्यारी,
बरसाने आया बनवारी,
होली खेले राधा प्यारी ||

तोहे पिटेगे लट्ठम लट्ठा जी,
कहां भागोगे गिरधारी,
होली खेले राधा प्यारी,
बरसाने आया बनवारी,
होली खेले राधा प्यारी ||

कान्हा किसके काबू आते,
वो खुद बड़े ख़िलाड़ी,
होली खेले राधा प्यारी,
बरसाने आया बनवारी,
होली खेले राधा प्यारी ||

कोई ग्वालन रंग लाये जी,
और कोई मारे पिचकारी,
होली खेले राधा प्यारी,
बरसाने आया बनवारी,
होली खेले राधा प्यारी ||

बीच चौराहे मची है हुड़दग,
भीड़ बड़ी है भारी,
होली खेले राधा प्यारी,
बरसाने आया बनवारी,
होली खेले राधा प्यारी ||

पकड़ो पकड़ो नन्द का लल्ला,
पड़ रही है किलकारी,
होली खेले राधा प्यारी,
बरसाने आया बनवारी,
होली खेले राधा प्यारी ||

रंगों में सराबोर करेगें,
नही चलने दे होशियारी,
होली खेले राधा प्यारी,
बरसाने आया बनवारी,
होली खेले राधा प्यारी ||

खूब कमल सिंह फागुन आयो,
बड़ो अछ्यो फसो मुरारी,
होली खेले राधा प्यारी,
बरसाने आया बनवारी,
होली खेले राधा प्यारी ||

बरसाने आया बनवारी,
होली खेले राधा प्यारी,
बरसाने आया बनवारी,
बरसाने आया बनवारी ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url