जय होवे तेरी जय होवे लिरिक्स | Teri Hove Jai Jaikar Lyrics

Teri Hove Jai Jaikar Lyrics

Teri Hove Jay Jay Kar Lyrics In Hindi

जय होवे, तेरी जय होवे,
जय काली, तेरी जय होवे,
जय होवे, तेरी जय होवे,
जय काली, तेरी जय होवे ||

तूने भरा रूप विकराल,
कालका जय होवे,
जय होवे, तेरी जय होवे,
जय होवे, तेरी जय होवे,
कलकत्ते वाली कमाल,
कालका जय होवे ||

जय काली कलकत्ते वाली,
बिगड़ी बात बनाने वाली,
तेरा वचन ना जाए खाली,
तू सारे जग की रखवाली ||

हाथ मैया के खड़ग विराजे,
खड़ग विराजे, खप्पर साजे,
हाथ मैया के खड़ग विराजे,
खड़ग विराजे, खप्पर साजे ||

तेरे गले मुंडों की माला,
कालका जय होवे,
तूने भरा रूप विकराल,
जब-जब भीड़ पड़ी भक्तों पर,
तूने करी सहाय,
दानव दल पर टूट पड़ी मां,
रणचंडी बन आई ||

श्मशानों में सजे मां काली,
छम-छम पायल बजती आली,
श्मशानों में सजे मां काली,
छम-छम पायल बजती आली ||

तेरे खुले लंबे बाल,
कालका जय होवे,
तूने भरा रूप विकराल,
असुरों को तूने संहारा.
पटक-पटक कर उनको मारा ||

असुरों को तूने संहारा
पटक-पटक कर उनको मारा ||

तेरे चरण पड़े महाकाल,
कालका जय होवे,
तूने भरा रूप विकराल,
जय काली कलकत्ते वाली ||

बिगड़ी बात बनाने वाली,
तेरा वचन ना जाए खाली,
तू सारे जग की रखवाली,
शीश दया का हाथ मां रख दो,
बिगड़े सारे काज कर दो ||

शीश दया का हाथ मां रख दो,
बिगड़े सारे काज कर दो,
मां रख लो भगत का ख्याल,
कालका जय होवे,
तूने भरा रूप विकराल,
कालका जय होवे ||

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url