भए प्रगट कृपाला दीन दयाला लिरिक्स | Bhaye Pragat Kripala Lyrics
Bhaye Pragat Kripala Lyrics In Hindi
'भए प्रगट कृपाला दीन दयाला' मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की स्तुति है। यह स्तुति श्री तुलसीदास जी ने लिखी है। रामचरितमानस के बालकांड में इसका उल्लेख है। माता श्री कौशल्या ने श्री राम के जन्म के समय इस स्तुति का उच्चारण किया था। इस स्तुति को पढ़ने या सुनने के कई फ़ायदे माने जाते हैं। श्री राम नवमी एवं 22 जनवरी के दिन (श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा) इस स्तुति को पढ़ना और सुनना बहुत ही फलदायी माना जाता है। इस स्तुति का नियमित पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं एवं संतान सुख प्राप्त होता है। गर्भवती महिलाओं को रोज़ाना इस स्तुति का पाठ करना चाहिए इससे संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।
भए प्रगट कृपाला दीन दयाला हिंदी में
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,कौसल्या हितकारी,
हरषित महतारी,
मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी ॥
लोचन अभिरामा,
तनु घनस्यामा,
निज आयुध भुजचारी,
भूषन बनमाला,
नयन बिसाला,
सोभासिंधु खरारी ॥
कह दुइ कर जोरी,
अस्तुति तोरी,
केहि बिधि करूं अनंता,
माया गुन ग्यानातीत अमाना,
वेद पुरान भनंता ॥