निर्माणों के पावन युग में लीरिक्स | Nirmano Ke Paawan Yug Me Lyrics

निर्माणों के पावन युग में हिन्दी लीरिक्स | Nirmano Ke Pawan Yug Me Lyrics In Hindi

निर्माणों के पावन युग में हम चरित्र निर्माण न भूलें। 
स्वार्थ समाधान की आँधी में वसुधा का कल्याण न भूलें।।
माना अगम अगाध सिंधु है, संघर्षों का पार नहीं है, 
किन्तु डूबना मझधारों में, साहस को स्वीकार नहीं है, 
जटिल समस्या सुलझाने को नूतन अनुसंधान न भूले।।
 
शीतल विनय आदर्श श्रेष्ठता तार बिना झंकार नहीं है, 
शिक्षा क्या स्वर साध सकेगी?   यदि नैतिक आधार नहीं है, 
कीर्ति कौमुदी की गरिमा में संस्कृति का सम्मान न भूले।।

आविष्कारों की कृतियों में, यदि मानव का प्यार नहीं है, 
सृजनहीन विज्ञान व्यर्थ है, प्राणी का उपकार नहीं है, 
भौतिकता के उत्थानों में, जीवन का उत्थान न भूलें।।




Nirmano Ke Paawan Yug Me Lyrics



अगर आप 300 रूपये प्राप्त करना चाहते है तो हमारे Youtube चैनल पर जाये Link विडियो Description मे है|
Link - https://www.youtube.com/@shivamishra9482 कृपया Subscribe जरूर करे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url