हमको है अभिमान देश का लीरिक्स | Humko Hai Abhiman Desh Ka Lyrics

हमको है अभिमान देश का हिन्दी लीरिक्स | Hamko Hai Abhiman Desh Ka Lyrics In Hindi

हमको है अभिमान देश का। 
जिसके पाँव पखारे सागर, 
गंगा भरे संवारे गागर, 
शोभित जिस पर स्वर्ग वही तो, 
शीश मुकट हिमवान देश का, 
हमको है अभिमान देश का।।

जिसके रजकण का कर चन्दन, 
झुक-झुक नभ करता पद-वन्दन, 
कली-कली का प्राण खोलता, 
स्वर्ण-रश्मि का गान देश का 
हमको है अभिमान देश का।।

कोटि बाहु में शक्ति इसी की, 
कोटि प्राण में भक्ति इसी की, 
कोटि-कोटि कण्ठों में गुन्जित, 
मधुर-मधुर जय गान देश का, 
हमको है अभिमान देश का।।

इस पर तन-मन प्राण निछावर 
भाग्य और भगवान निछावर, 
सींच खून से हम दिखेंगे, 
मुख-पंकज अम्लान देश का। 
हमको है अभिमान देश का।।


Humko Hai Abhiman Desh Ka Lyrics




अगर आप 300 रूपये प्राप्त करना चाहते है तो हमारे Youtube चैनल पर जाये Link विडियो Description मे है|
Link - https://www.youtube.com/@shivamishra9482 कृपया Subscribe जरूर करे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url