हम आजादी के रखवाले लीरिक्स | Hum Aazadi Ke Rakhwale Lyrics

हम आजादी के रखवाले हिन्दी लीरिक्स | Hum Aazadi Ke Rakhwale Lyrics In Hindi


हम आजादी के रखवाले बाधाओं की परवाह नहीं। 
हम भारत माँ के सुत प्यारे पद यश की हमको चाह नहीं। 

हम उस कानन के वासी हैं आजादी जिसमें खिलती है, 
समरस जीवन की गंगा धाराएँ पग -पग मिलती हैं। 
हम शाश्वत पथ के राही हैं छल कपट हमारी राह नहीं, 
हम भारत माँ के सुत प्यारे।।
हम शान्ति प्रणेता शक्ति सुवन सत् पथ पर निशिदिन बढ़ते हैं, 
गिरि पर्वत नदी दरारों में हम निर्भय होकर चलते हैं। 
लहरों की छाती चीर चले कुछ संकट सिन्धु अथाह नहीं, 
हम भारत माँ के सुत प्यारे।।
मुसकाते हरदम रहते हैं मन में सुलगाये चिनगारी, 
आदर्शों की भीषण ज्वाला भस्मित करती जड़ता सारी। 
पर अमृत हम छलकाते हैं फैलाते अन्तर्दाह नहीं, 
हम भारत माँ के सुत प्यारे।।


Hum Aazadi Ke Rakhwale Lyrics



अगर आप 300 रूपये प्राप्त करना चाहते है तो हमारे Youtube चैनल पर जाये Link विडियो Description मे है|
Link - https://www.youtube.com/@shivamishra9482 कृपया Subscribe जरूर करे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url