एक नया इतिहास रचें हम लीरिक्स | Ek Naya Itihas Rache Hum Lyrics

एक नया इतिहास रचें हम हिन्दी लीरिक्स | Ek Naya Itihas Rache Hum Lyrics In Hindi

एक नया इतिहास रचें हम एक नया इतिहास। 

डगर-डगर सब दुनिया चलती हम बीहड़ में पन्थ बनायें। 
मंजिल चरण चूमने आये हम मंजिल के पास न जायें। 
धारा के प्रतिकूल नाव खे एक नया विश्वास रचें हम। 
एक नया इतिहास रचें हम एक नया इतिहास।।

दूर हटाकर जग के बंधन बदलें हम जीवन की भाषा। 
छिन्न-भिन्न करके बंधन बदलें हम जीवन परिभाषा। 
अंगारों में  फूल खिलाकर एक नया मधुमास रचें हम। 
एक नया इतिहास रचें हम एक नया इतिहास।।

अम्बर हिले धरा डोले पर हम अपना पन्थ न छोड़ें। 
सागर सीमा भूले पर हम अपना ध्येय न छोड़ें। 
स्नेह प्यार की वसुन्धरा पर एक नया आकाश रचें हम। 
एक नया इतिहास रचें हम एक नया इतिहास।।


Ek Naya Itihas Rache Hum Lyrics



अगर आप 300 रूपये प्राप्त करना चाहते है तो हमारे Youtube चैनल पर जाये Link विडियो Description मे है|
Link - https://www.youtube.com/@shivamishra9482 कृपया Subscribe जरूर करे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url