चलो जवानो बढ़ो जवानो लीरिक्स | Chalo Jawano Badho Jawano Lyrics

चलो जवानो बढ़ो जवानो हिन्दी लीरिक्स | Chalo Jawano Badho Jawano Lyrics In Hindi

चलो जवानो, बढ़ो जवानों, माँ ने हमें पुकारा है,
दुश्मन ने ललकारा है।।

राणा सांगा, शिव, प्रताप का विक्रम भूल नहीं जाना,
भगतसिंह के अतुल त्याग को कभी न मन से बिसराना,
झांसी की रानी का गौरव सकल देश में फैलाना,
गुरु-पुत्रों के बलिदानों की अमर कथाएं दुहराना।
बढ़ो-बढ़ो ओ सिंह सपूतों, हिमगिरि ने ललकारा है ।।

तेरे होते सीमाओं पर दुश्मन न आने पाये,
आ जाये तो वापस अपना शीश न ले जाने पाये,
जिधर बढ़ा तूफाँ शरमाये, सागर-पर्वत झुक जाये,
शीश जहां अर्पण हो जाये, वहां तीर्थ ही बन जाये,
भारत माँ की लाज बचाना, पहला काम हमारा है ।।

गंगा, यमुना, कावेरी की लहरें हमें बुलाती हैं,
राम-कृष्ण की धरती ऊपर गीता-ज्ञान सुनाती है,
उठो-उठो ज्यों पार्थ उठे, तुम वैरी को ललकार उठो,
बढ़ो-बढ़ो, ओ पार्थ बढ़ो तुम, वैरी ना बचने पाये,
भारत माँ की सेवा करना यह कर्तव्य हमारा है ।।


Chalo Jawano Badho Jawano Lyrics



अगर आप 300 रूपये प्राप्त करना चाहते है तो हमारे Youtube चैनल पर जाये Link विडियो Description मे है|
Link - https://www.youtube.com/@shivamishra9482 कृपया Subscribe जरूर करे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url