तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार लीरिक्स | Tera Ram Ji Karenge Beda Paar Lyrics

Tera Ram Ji Karenge Beda Paar Udasi Man Kaahe Ko Kare Lyrics

Tera Ram Ji Karenge Beda Paar Lyrics In Hindi

दोहा 

 राम नाम सोही जानिए,
जो रमता सकल जहान,
घट-घट में जो रम रहा,
उसको राम पहचान।


भजन

तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे ॥

नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरि आप संभाले,
नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरि आप संभाले,
हरि आप ही उठावें तेरा भार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे ॥

काबू में मझधार उसी के,
हाथों में पतवार उसी के,
तेरी हार भी नहीं है तेरी हार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे ॥

सहज किनारा मिल जाएगा,
परम सहारा मिल जाएगा,
डोरी सौप के तो देख एक बार,
उदासी मन काहे को करे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे ॥

तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
काहे को डरे रे, काहे को डरे,
तेरा राम जी करेंगे बेडा पार,
उदासी मन काहे को करे ॥





Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url