शेंदुर लाल चढ़ायो लिरिक्स | Shendur Lal Chadhayo Lyrics

Shendur Lal Chadhayo Lyrics In Hindi

भगवान श्री गणेश को बुद्धि और विद्या का देवता माना जाता है इसलिए भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी शुभ काम से पहले भगवान श्री गणेश जी स्मरण किया जाता है। भगवान श्री गणेश देवो के देव भगवान शिव और माता पार्वती के सबसे छोटे पुत्र हैं। भगवान गणेश की पत्नी का नाम रिद्धि और सिद्धि है। रिद्धि और सिद्धि भगवान विश्वकर्मा की पुत्रियां हैं। भगवन गणेश का नाम हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले लिया जाता है।


Shendur Lal Chadhayo Lyrics

Shendur Lal Chadhayo Lyrics

शेंदुर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुख को,
दोंदिल लाल बिराजे सुत गौरिहर को,
हाथ लिए गुड़-लड्डू साईं सुरवर को,
महिमा कहे न जाय लागत हूँ पद को,
जय-जय श्री गणराज, विद्या, सुखदाता,
धन्य तुम्हारो दर्शन, मेरा मन रमता,
जय देव, जय देव ||

अष्टौ सिद्धि दासी संकट को बैरि,
विघ्नविनाशन मंगल मूरत अधिकारी,
कोटी सूरज प्रकाश ऐबी छबि तेरी,
गंडस्थल मदमस्तक झूले शशिबिहारि,
जय-जय श्री गणराज, विद्या, सुखदाता,
धन्य तुम्हारो दर्शन, मेरा मन रमता,
जय देव, जय देव ||

भाव-भगत से कोई शरणागत आवे,
संतति-संपत्ति सब ही भरपूर पावे,
ऐसे तुम महाराज मोको अति भावे,
सब भक्तन निशि-दिन तेरो गुण गावे,
जय-जय श्री गणराज, विद्या, सुखदाता,
धन्य तुम्हारो दर्शन, मेरा मन रमता,
जय देव, जय देव ||

अन्य श्री गणपति भजन के लिए Click करे!
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url