कैसी हठीली है ननदिया कंगने पे मचल गयी लीरिक्स | Kaisi Hatheeli Hai Nanadiya Kangane Pe Machal Gayi Lyrics
कैसी हठीली है ननदिया कंगने पे मचल गयी
कैसी हठीली है ननदिया कंगने पे मचल गयी ||
यह कंगना मेरे पीहर से आयो
बाबुल ने हीरा मोती जड़ायो
कैसे दे दूं मैं ये कंगना, कंगने पे मचल गयी ||
सैया हमारे लाख समझाए,
ला दूंगा तोहे नया गड़ाए
दे दो मेरी रानी कंगना, कंगने पे मचल गयी ||
कंगना उतार अंगनैया में फेंका
ले जा भैया की प्यारी कंगना,कंगने पर मचल गयी
अब मत अइयो मोरे अंगना,कंगने पे मचल गयी ||
कंगना पहन कर ननदी बोली,
जुग जुग जिए तेरो ललना,कंगने पे मचल गयी
रोज-रोज आउ तेरे अंगना,कंगने पे मचल गयी ||
