श्री शनिदेव आरती लिरिक्स | Shree Shanidev Aarti Lyrics

Shree Shanidev Aarti Lyrics In Hindi
जय जय श्री शनिदेव,भक्तन हितकारी,
सूरज के पुत्र प्रभु,
छाया महतारी ||
जय जय श्री शनिदेव,
भक्तन हितकारी ||
श्याम अंक वक्र दृष्ट,
चतुर्भुजा धारी,
नीलाम्बर धार नाथ,
गज की असवारी ||
जय जय श्री शनिदेव,
भक्तन हितकारी ||
क्रीट मुकुट शीश रजित,
दिपत है लिलारी,
मुक्तन की माला गले,
शोभित बलिहारी ||
जय जय श्री शनिदेव,
भक्तन हितकारी ||
मोदक मिष्ठान पान,
चढ़त हैं सुपारी,
लोहा तिल तेल उड़द,
महिषी अति प्यारी ||
जय जय श्री शनिदेव,
भक्तन हितकारी ||
देव दनुज ऋषि मुनि,
सुमरिन नर नारी,
विश्वनाथ धरत ध्यान,
शरण हैं तुम्हारी ||
जय जय श्री शनिदेव,
भक्तन हितकारी ||