गावें सोहर, बाजे बधईया लीरिक्स | Gaave Sohar, Baje Badhaiyan Lyrics

गावें सोहर, बाजे बधईया,
हो नन्द घर, जन्मे लाला
हो नन्द घर, जन्मे लाला 
मोरे रामा, मंगल | मूरति, रूप सुहावन |
हो की सब जन | गावें सोहर हो ||

प्रगटे प्रभु, तेजबल पावन,
धरती पर ले, रूप सुहावन,
निज इच्छा प्रभु, प्रगटे रामा,
हो भक्त के कारन रामा हो |
मोरे रामा, कंस को मारन आये रामा हो,
असुर संघारण रामा हो ||

गावें सोहर, बाजे बधईया,
हो नन्द घर, जन्मे लाला 
हो नन्द घर, जन्मे लाला 
मोरे रामा, मंगल | मूरति, रूप सुहावन |
हो की सब जन | गावें सोहर हो ||
नन्द जी नाचे, खुशियाँ मनावें,
यशुदा जी मैया, बलि-बलि जावें |


कि आज मोरे जन्मे लाला हो,
लालन बड़ा सुंदर रामा हो,
मोरे रमा, आज मगन सब नर और नारी,
मगन है आज वारि हो ||

गावें सोहर, बाजे बधईया,
हो नन्द घर, जन्मे लाला 
हो नन्द घर, जन्मे लाला 
मोरे रमा, मंगल | मूरति, रूप सुहावन |
हो की सब जन | गावें सोहर हो ||


Gaave Sohar, Baje Badhaiyan Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url